महासमुन्द

क्राइम ब्रांच का फ र्जी नोटिस भेजकर डराया, जागरूकता से बची लाखों की ठगी
08-Apr-2026 4:25 PM
क्राइम ब्रांच का फ र्जी नोटिस भेजकर डराया, जागरूकता से बची लाखों की ठगी

शिक्षक को ब्लैकमेल करने की कोशिश नाकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8अप्रैल। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बसना विकासखंड से सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक को फ र्जी नोटिस भेजकर ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई। मैसेज के बाद उसने उसी नम्बर से फ ोन कर कहा कि मैं बसना टीआई बोल रहा हूं। उपरोक्त मामले में तुम्हें गिरफ्तार करने घर आ रहा हंू। हालांकि समय रहते सतर्कता बरतने से प्रार्थी इस बड़े फ्रॉड का शिकार होने से बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना विकासखंड के एक विद्यालय में शिक्षक नन्द किशोर साव के मोबाइल पर 30 मार्च को अज्ञात मोबाइल नम्बर से कथित क्राइम ब्रांच रायपुर के नाम से नोटिस भेजा गया। नोटिस में आरोप लगाया गया था कि उनके मोबाइल और जीमेल अकाउंट के जरिए अश्लील वीडियो देखे जा रहे हैं, जो कि भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन है। साथ ही उन्हें एक वर्ष की सजा, एक लाख रुपए जुर्माना और नौकरी से निलंबन की धमकी भी दी गई।

इतना ही नहीं, नोटिस में यह भी लिखा गया कि यह जानकारी उनके विभागीय समूह बीआरसी ग्रुप में साझा की जा रही है। इससे शिक्षक मानसिक रूप से भयभीत हो गए। एक जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी होने के नाते वे इस बात से चिंतित हो उठे। घबराए शिक्षक ने तुरंत अपने एक विश्वसनीय मित्र से संपर्क किया। मित्र की सलाह पर उसने मैसेज को फ्राड समझ कर रिप्लाई नहीं दिया।

इसके बाद जिस मोबाइल नम्बर से मैसेज आया था, उसी नम्बर से फिर से फ ोन आया। इस बार उसने बताया कि मैं बसना टीआई बोल रहा हूं। गूगल पर अश्लील वीडियो देखने के लिए आप को गिरफ्तार करने आपके घर आ रहा हूं। उसने चालाकी से फ ोन पर कुछ बातें करते हुए राजनीति में सक्रिय मित्र को फ ोन पकड़ा दिया। फिर उसके मित्र ने उस फ्र ाड को खरी खोटी सुनाई।

जब पूरे मामले की जांच-पड़ताल की गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड है। दरअसल ठग इस प्रकार के फर्जी नोटिस भेजकर व काल कर लोगों को डराते हैं और फिर पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। अब उसने मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। उस नंबर पर फोन करने पर खाकी वर्दी में पुलिस की फोटो तथा कॉलर आईडी में संतोष कुमार टीआई लिखाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के मामलों में अपराधी सरकारी एजेंसियों का नाम लेकर भय का माहौल बनाते हैं और पीडि़त को जल्दबाजी में निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं। कई लोग डर के कारण बिना जांच किए ही पैसे दे देते हैं। साइबर अपराध से बचाव का हथियार जागरूकता गनीमत रही कि शिक्षक ने समझदारी दिखाई और किसी भी प्रकार की आर्थिक क्षति से बच गए।  इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। प्रशासन और साइबर विशेषज्ञों द्वारा लगातार आम नागरिकों से अपील की जाती रही है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध मैसेज या नोटिस पर विश्वास न करें, न ही घबराएं। किसी भी स्थिति में पहले उसकी सत्यता की जांच करें और जरूरत पडऩे पर नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।


अन्य पोस्ट