महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अप्रैल। सोरिद जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 के जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर की मांग पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव की स्वीकृति मिली है। इस कौंदकेरा-बनसीवनी सडक़ का निर्माण 10 वर्ष पूर्व रमन सरकार के राज में हुआ था। उसके बाद से अब तक एक भी बार मरम्मत का कार्य तक नहीं हो पाया है। लिहाजा वन मार्ग से होकर वनग्रामों को जोडऩे वाली यह प्रमुख सडक़ जर्जर स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्रों की जनपद सदस्य से लगातार मांग थी कि इस सडक़ का निर्माण कार्य किया जाए। जिस पर जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर ने लगातार मंत्री अरुण साव, पंचायत मंत्री विजय शर्मा, स्थानीय कलेक्टर से कई बार मुलाकात की, आवेदन दिए। अंतत: उनकी भगीरथ प्रयासों से 3 करोड़ 60 लाख 17 हजार की स्वीकृति मिली है। सुधा चंद्राकर ने कहा कि उक्त सडक़ का निर्माण भी शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा। निश्चित ही इस सडक़ के नव निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने सडक़ स्वीकृति के लिए सुधा चन्द्राकर, पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित कर बधाई दी और कहा कि इस सडक़ का निर्माण दस साल पहले तत्कालीन जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर ने कराया था।