महासमुन्द
शादी से इंकार, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला
06-Apr-2026 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6अप्रैल। महासमुंद शहर के छिपियापारा इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।
वार्ड. 25 निवासी प्रार्थिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी पर आरोपी अंकित लोहार पिछले लंबे समय से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे जब मधु बाहर थी, तब अंकित ने उसे रोक लिया और फिर से शादी की बात दोहराई। जब कड़ाई से इंकार किया तो आरोपी आवेश में आ गया। उसने सरेराह गाली-गलौज की और अपने पास रखे चाकू से मधु के कंधे पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद युवती लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।
जिसे स्थानीय लोगों और सहेली कृतिका सोनी की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायल युवती की हालत स्थित बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


