महासमुन्द
नवकिरण अकादमी में प्रतियोगी परीक्षा का मार्गदर्शन टेस्ट
06-Apr-2026 4:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अप्रैल। मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखकर नवकिरण अकादमी में कल तीसरा टेस्ट का आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में आयोजित यह तीसरा मेगा टेस्ट मेगा टेस्ट.03 मंडी उपनिरीक्षक भर्ती के संपूर्ण सिलेबस पर आधारित था।
इस टेस्ट पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे गए। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं,े छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। अंतिम मेगा टेस्ट ;मेगा टेस्ट.04 आगामी 12 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित किया जाएगा। जो पुन: संपूर्ण सिलेबस पर आधारित होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


