महासमुन्द

कांग्रेस नेता जय पवार को दी श्रद्धांजलि
05-Apr-2026 3:10 PM
कांग्रेस नेता जय पवार   को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अप्रैल। युवा कांग्रेस नेता जय पवार के  निधन से पूरे शहर और जिला कांग्रेस कमेटी में शोक की लहर है। तीन अप्रैल को असमय जय पवार का निधन हो गया था। चार अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए महासमुंद स्थित कांग्रेस भवन में लाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जय पवार भारत स्काउट गाइड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रहे थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण शहर में तथा पार्टी में काफी लोकप्रिय थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन समेत अनेक कांग्रेस जनों ने जय पवार को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है।


अन्य पोस्ट