महासमुन्द

जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में उमड़े भक्त, भंडारा
04-Apr-2026 6:16 PM
जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों  में उमड़े भक्त, भंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अप्रैल। भगवान हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को महासमुंद नगर सहित पूरे अंचल में अगाध श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से हीे मंदिरों से गूंजते शंखनाद और हनुमान चालीसा के पाठ ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।

महासमुंद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थित हनुमान मंदिरों को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था। नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक स्थित प्राचीन बजरंग मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा.अर्चना का दौर शुरू हो गया। जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग बली का दिव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक बदस्तूर जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला, फल और मिष्ठान अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर समिति द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के विशेष प्रबंध किए गए थे। देर रात तक नगर के विभिन्न हिस्सों में भजन.कीर्तन का दौर चलता रहा। 


अन्य पोस्ट