महासमुन्द
हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा, पालिकाध्यक्ष ने बांटे प्रसाद
04-Apr-2026 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर कचहरी चौक में मंदिर समिति व भक्तों द्वारा भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर नगर व क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही आयोजित भोग भंडारे में श्रद्धालुओं को चावल सब्जी का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा व आरती के साथ हुई।
इसके पश्चात दोपहर से देर शाम तक श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे