महासमुन्द

डेडलाइन से पहले मूल्यांकन होगा समाप्त, 90 हजार से अधिक कॉपियों की जांच पूरी
04-Apr-2026 3:18 PM
डेडलाइन से पहले मूल्यांकन होगा समाप्त,  90 हजार से अधिक कॉपियों की जांच पूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अप्रैल। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। महासमुंद समन्वय केंद्र से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक दसवीं और बारहवीं की कुल 90हजार 273 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। मूल्यांकन कार्य अब अपने अंतिम चरण में है और महज अगले 3 दिनों के भीतर शेष कॉपियों की जांच पूरी होने की प्रबल संभावना है।

मूल्यांकन केंद्र की वर्तमान रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा दसवीं में अब तक 61 हजार 458 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जबकि केवल 2 हजार 139 कॉपियां ही शेष बची हैं। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में 28 हजार 815 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है और अब मात्र 2 हजार 275 कॉपियां जांची जानी बाकी हैं।

 विभाग ने लक्ष्य रखा है कि इस सप्ताह के अंत तक शेष सभी कॉपियों का निपटारा कर लिया जाएगा। इस प्रगति के बीच, बारहवीं बोर्ड के हिंदी विषय के पेपर लीक होने की घटना ने मूल्यांकन की दिशा बदल दी है।

मंडल के कड़े निर्देशों के बाद समन्वय केंद्र में जांच के लिए रखी गई हिंदी विषय की लगभग 7 हजार कॉपियों को वापस माध्यमिक शिक्षा मंडल मुख्यालय भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन कॉपियों की जांच पर तत्काल रोक लगा दी गई है ताकि हिंदी विषय के परिणाम में देरी या पुनर्मूल्यांकन की स्थिति बन सकती है। समन्वय केंद्र के अध्यक्ष हेमेंद्र आचार्य ने स्पष्ट किया है ।

कि आगामी जनगणना कार्य की व्यस्तता को देखते हुए शासन ने 7 अप्रैल तक हर हाल में मूल्यांकन कार्य समाप्त करने की डेडलाइन तय की है। वर्तमान में 274 ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शासन मूल्यांकन कर्ता केंद्र पर डटे हुए हैं। अध्यक्ष के निर्देशों की अवहेलना या मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग की पूरी कोशिश है कि 7 अप्रैल की समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन पूर्ण कर आंकड़े मुख्यालय को सौंप दिए जाएं।


अन्य पोस्ट