महासमुन्द

कपड़ा दुकान-चॉइस सेंटर से एक लाख पार
03-Apr-2026 3:38 PM
कपड़ा दुकान-चॉइस सेंटर  से एक लाख पार

महासमुंद, 3 अप्रैल। जिले में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में चोरों ने कपड़ा दुकान और च्वाइस सेंटर से एक लाख रुपए की चोरी कर ली है। चोरी के इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर व सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना जिला मुख्यालय महासमुंद में रायपुर रोड की है। यहां एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे हैं। वहीं दूसरी घटना पिथौरा क्षेत्र के एक खेत की है।

अभयराज लुलिया ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की रात करीब 3 बजे अज्ञात आरोपी ने उनकी दुकान देवचंद्र कपड़ा दुकान के भीतर प्रवेश किया। चोर ने वहां रखे 40 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ  कर दिया। इतने से भी जी नहीं भरा तो आरोपी ने दुकान के ठीक सामने स्थित लक्ष्मी चॉइस सेंटर को निशाना बनाया और वहां से भी 60 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस तरह एक ही रात में कुल 1 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर धाम 305,331-4,बीएनएस के तह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरंण्ड की है। जहां एक किसान को निशाना बनाया गया। प्रार्थी सेतराम पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 मार्च की शाम से 29 मार्च की सुबह के बीच अज्ञात तत्वों ने उनके खेत में लगे बोर पंप का सामान कीमत लगभग 2हजार रुपए चोरी कर लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में दो स्थानीय युवकों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बसंत नेताम 20 वर्ष और चूरण सिंग ध्रुव 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम अरंण्ड के ही निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ  अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट