महासमुन्द

सिख समाज नानक सागर छत्तीसगढ़ का गठन
03-Apr-2026 3:18 PM
सिख समाज नानक सागर छत्तीसगढ़ का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 3 अप्रैल। सिख समाज नानक सागर छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। बैठक में हरपाल सिंह ओबेरॉय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संरक्षक पदों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।

रायपुर के बेबीलोन होटल में आयोजित इस बैठक की शुरुआत वाहेगुरु के सिमरन से हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद नए पंजीयन हेतु सदस्यों का चयन किया गया।

संरक्षक के रूप में बाबा साहेब सिंह उर्फ मंजीत सिंह (करनाल वाले), अमरजीत सिंह छाबड़ा (रायपुर), बलदेव सिंह भाटिया (रायपुर), इन्द्रजीत सिंह गोल्डी (महासमुंद) और जगजीत सिंह खनूजा (रायपुर) को जिम्मेदारी दी गई।

 

उपाध्यक्ष पद के लिए दैवेन्द्र सिंह आनंद (दिल्ली), परमिंदर सिंह भाटिया (रायपुर), हरिकिशन सिंह राजपूत (रायपुर), जसविंदर सिंह भाटिया (सारंगढ़) और बलबीर सिंह जटाल (गढफ़ुलझर) का चयन किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में जसपाल सिंह खैरा (गढफ़ुलझर), हरजिंदर सिंह (गढफ़ुलझर) और अमृतपाल सिंह रिंकू ओबेरॉय को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में बलदेव सिंह भुई (रायपुर) नियुक्त किए गए। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगपाल सिंह जटाल, जीतेन्द्र सिंह चक्रेल, तरसेन सिंह जटाल, जसपाल सिंह सिद्धू (बसना), हरकिशन सिंह राजपूत (रायपुर), अमरजीत सिंह बग्गा (रायगढ़), महेन्द्र सिंह राजपाल (रायगढ़), कुलदीप सिंह (दल्लीराजहरा), अरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह (दुर्ग), जोगिन्दर सिंह अरोरा (रायपुर) और चरनपाल सिंह (पाली, रायपुर) शामिल हैं।

बैठक में लीगल एडवाइजर जी.एस. बांबरा ने समिति पंजीयन से संबंधित नियमों की जानकारी दी। अमरजीत सिंह छाबड़ा ने समिति पंजीयन और संचालन पर चर्चा की तथा गुरुद्वारा निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। समिति के संरक्षक परमिंदर सिंह भाटिया ने बताया कि महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम नानक सागर में सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के विश्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थल के आधार पर गुरुद्वारा निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संरक्षक जगजीत सिंह खनूजा ने समिति के सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट