महासमुन्द

बिहाझर-गाजर-रेवा मार्ग को मिली मंजूरी
02-Apr-2026 3:02 PM
बिहाझर-गाजर-रेवा मार्ग  को मिली मंजूरी

अलका ने सीएम का जताया आभार

बागबहारा, 2 अप्रैल। वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल बिहाझर-गाजर-रेवा मार्ग को 74.15 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर खल्लारी क्षेत्र के लोगों द्वारा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अलका चंद्राकर स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत शासन ने बताया कि इस मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने विष्णु देव साय, अरुण साव और ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस सडक़ के निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न मंचों पर ज्ञापन दिए गए थे। वर्ष 2023 में पदयात्रा कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का घेराव भी किया गया था। वर्तमान में यह मार्ग लगभग 3 मीटर चौड़ा है। मार्ग के चौड़ीकरण से छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोडऩे में सुविधा होगी। साथ ही, नरसिंह नाथ क्षेत्र तक पहुंच आसान होगी और आसपास के लगभग 40-50 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


अन्य पोस्ट