महासमुन्द

जनगणना में देनी होगी मकान में लगने वाले सामग्रियों की जानकारी: इस बार देने होंगे 33 सवालों के जवाब
02-Apr-2026 2:49 PM
जनगणना में देनी होगी मकान में लगने वाले सामग्रियों की जानकारी: इस बार देने होंगे 33 सवालों के जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अप्रैल। जनगणना 2027 के लिए शहर सहित जिले भर में मकानों की सूचीकरण शुरू हो गई है। पालिका कर्मी सहित शिक्षक प्रथम चरण में मकानों की चौहद्दी के अनुसार एक औपचारिक ब्यौरा लेंगे। बाद डोर टू डोर जाकर कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशानुसार जनगणना कर्मी आज से घर-घर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और मकान के ढांचे से लेकर घर के भीतर मौजूद बुनियादी सुविधाओं तक का विस्तृत ब्योरा एकत्र करेंगे। जानकारी के अनुसारए जनगणना कर्मियों के लिए कुल 33 प्रश्नों की एक सूची जारी की गई है। इस दौरान प्रगणक केवल लोगों की संख्या ही नहीं गिनेंगे, बल्कि मकान की गुणवत्ता का भी आंकलन करेंगे। इसमें मकान की छत, दीवार और फर्श बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री जैसे ईंट, कंक्रीट, पत्थर या सुविधाओं और संपत्तियों का हिसाब होगा। इस बार आवास गणना के दौरान जीवन स्तर को मापने के लिए कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से पेयजल की उपलब्धता, रोशनी का स्रोत, बिजली या अन्य, शौचालय की सुविधा और उसका प्रकार, जल निकासी व्यवस्था, रसोई और स्नानघर की स्थिति शामिल है। साथ ही खाना पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ईंधन, एलपीजी, पीएनजी और घर में मौजूद संपत्ति के बारे में भी डेटा एकत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घर के मुखिया का नाम, लिंग और सामाजिक श्रेणी अनुसूचित जाति, जनजाति, घर में रहने वाले कुल सदस्य और विवाहित जोड़ों की संख्या, घर के मालिकाना हक की स्थिति और रहने के लिए उपलब्ध कमरों का विवरण भी लिया जाएगा।

जानकारी अनुसार इस बार की जनगणना में सामाजिक बदलावों को भी स्थान दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप सहजीवन में रह रहा है और वे एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मानते हैं, तो जनगणना के दौरान उन्हें विवाहित दंपति के समान ही माना जाएगा। यह कदम डेटा संग्रहण को अधिक व्यावहारिक और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रक्रिया को पेपरलेस और तेज बनाने के लिए इस बार स्वयं गणना का विकल्प दिया गया है। नगर पालिका के अनुसार कोई भी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकता है। पोर्टल पर मानचित्र के माध्यम से अपने घर की सटीक लोकेशन चिह्नित की जा सकती है। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद यूजर को 16 अंकों की एक विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी। जब जनगणना कर्मी वेरिफिकेशन के लिए घर आएंगे, तो केवल यह आईडी दिखाने से

गौरतलब है कि जनगणना 2027 को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। आज से शुरू हुआ पहला चरण मकान सूचीकरण 2026 के अंत तक चलेगा। जबकि जनसंख्या की वास्तविक गणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा

। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर आगामी 10 वर्षों की विकास योजनाएं और नीतियां तैयार की जाएंगी।


अन्य पोस्ट