महासमुन्द

तुमगांव पब्लिक स्कूल में बरसों बाद मिले सहपाठी, फिर से याद आया बचपन
02-Apr-2026 2:13 PM
तुमगांव पब्लिक स्कूल में बरसों बाद मिले सहपाठी, फिर से याद आया बचपन

गुरुजनों का सम्मान किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2 अप्रैल। तुमगांव स्थित पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का मित्र मिलन समारोह हुआ। पूर्व विद्यार्थयों ने इस अवसर पर अपने गुरुजनों को सम्मानित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में दंतेवाड़ा, छिंदवाड़ा, बेमेतरा, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर और अनान्य जगहों से लगभग 105 पूर्व विद्यार्थी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। सभी ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते समय बिताए गए अनमोल पलों को याद किया।

उपस्थित पूर्व शिक्षक हरीश पांडे, पूर्व प्राचार्य आर डी पाल, के एस दीवान, हीराराम यादव, एम डी वर्मा, टी आर चंद्राकर, सुरेन्द्र मानिकपुरी वर्तमान प्राचार्य,शोभा दीवान, बी पी साहू, क्लर्क शिव कुमार यादव, मोहनलाल यादव और स्वर्गीय शिक्षकों के अलावा उस वक्त के कर्मचारियों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के बाद की गई। पश्चात पूर्व शाला नायक रमाशंकर साहू एवं हर्ष शर्मा के साथ सभी ने राष्ट्रगान किया। आपसी परिचय के साथ सभी ने एक साथ भोजन किया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाने स्मृति स्वरूप स्कूल में वॉटर कुलर भेंट कर फलदार वृक्षों का रोपण भी किया गया। प्रात: 9 बजे से शुरू यह कार्यक्रम शाम साढ़े 5बजे तक अनवरत जारी रहा।

निवर्तमान और वर्तमान प्राचार्यों ने उपस्थित सभी पूर्व विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानिक साहू और नगर निगम दुर्ग की ब्रांड एम्बेसडर नविता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में भारतलाल दीवान, कपिल साहू, ऋषि शर्मा, ललित साहू, ओमप्रकाश यादव, मनहरण टंडन, हर्ष शर्मा, ऐतराम साहू, प्रकाश गिरी गोस्वामी, सुरेंद्र रजक, अपूर्व पाण्डेय, नीलकंठ यादव, मनीराम पटेल, मनोज वैष्णव, उपेंद्र साहू, राजेश साहू का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट