महासमुन्द
डाइट में क्रियात्मक अनुसंधान एवं नवाचार प्रस्तुतीकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2 अप्रैल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में जोन स्तरीय क्रियात्मक अनुसंधान एवं नवाचार प्रस्तुतीकरण सह कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश चंद्राकर के संयोजन में आहुत हआ। इस अवसर पर डाइट नगरी के उप प्राचार्य आरण्एनण् साहू व्याख्याता जोहन नेताम प्रकाश सिंह डाइट रायपुर के प्राचार्य प्रतिनिधि अजय मिश्रा, व्याख्याता सुमिता सिकरवार सहित सभी डाइट के प्रतिभागी छात्राध्यापक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि क्रियात्मक अनुसंधान एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा शिक्षक या शोधकर्ता विद्यालय कक्षा या शिक्षण अधिगम से जुड़ी तात्कालिक समस्याओं पर अध्ययन कर व्यावहारिक समाधान खोज सकते हैं । उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा ने कहा कि नवाचारी गतिविधियों से बच्चों को सीखने में मदद मिलती है। नवाचार शैक्षिक विकास का इंजन साबित हो सकता है। नवाचारी गतिविधियों के प्रस्तुतीकरण में डाइट नगरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए
प्रथम स्थान एवं संयुक्त रूप से डाइट महासमुंद एवं रायपुर ने द्वितीय स्थान अजित किया। वही क्रियात्मक अनुसंधान में डाइट महासमुंद प्रथम शेखर शाबीर एवं रायपुर डाइट द्वितीय योगेन्द्र साहू डाइट नगरी कु. ज्योति साहू ने तृतीय स्थान बनाया।
इस अवसर पर डाइट महासमुंद के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण, व्याख्याता संतोष साहू एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के निर्देशन में किया गया। बेहतर नवाचारी प्रदर्शन के लिये जोहन नेताम व्याख्याता डाइट नगरी एवं डाइट रायपुर व महासमुंद से व्याख्याता संतोष साहू, सुमिता सिकरवार को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में निर्णायक के रुप में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद के सहायक प्राध्यापक डा. सरस्वती वर्मा उपस्थित रहीं। जोन स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन एवं आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश चंद्राकर ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में सहायक प्राध्यापक के सिंग, सुलमा द्विवेदी, एम डी वर्मा, व्याख्याता सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोत्तमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू सहित छात्राध्यापक मीना ठाकुर, राजश्री तनुजा, पुष्पलता, भावना, भारती कालसो, दिव्या पटेल, प्रतिक्षा मिश्रा, सुरेश साहू, रमन मोगरे, ऋतु राज डाइट नगरी से चंचल साहू, ज्योति साहू रायपुर से योगेन्द्र साहू, खिलेश साहू का विशेष योगदान रहा।