महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल। कल बुधवार को कांग्रेस भवन महासमुंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और मिशन 2028 की तैयारियों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई। बैठक में बूथ कमेटी निर्माण हेतु शहर कांग्रेस प्रभारी डॉ रश्मि चंद्राकर भी उपस्थित थीं।
डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्यों की टीम बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए गुरमीत चावला ने कहा कि इस बैठक का प्राथमिक लक्ष्य बूथ जीतो, चुनाव जीतो की रणनीति पर अमल करना है। गुरमीत चावला ने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर बूथ प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन के सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और कमेटी गठन की प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने उद्बोधन में नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत ही रंग लाती है। यदि कार्यकर्ता ईमानदारी से बूथ गठन का काम पूरा करेगा तो चुनाव जितने से कोई नहीं रोक सकता। उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू चन्द्राकर, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, जिला महामंत्री भरत ठाकुर, जिला महामंत्री सोमेश दवे तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि चुनाव में सफलता की कुंजी मजबूत बूथ मैनेजमेंट में ही छिपी है। शहर के सभी वार्डों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर चर्चा हुई, जो सीधे शहर अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। बैठक के दौरान एड्वोकेट भरत सिंह ठाकुर तथा सोमेश दवे का जिला महामंत्री नियुक्त होने पर माला पहनाकर अभिनन्दन किया। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद मुस्ताक खान विक्की,तुलसी साहू, अमन चंद्राकर, मिंदर चावला, पार्षद गुलशन साहू, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर, पार्षद जय देवांगन, सोनम बंसोड़, टोमन सिंह कागजी, नितेंद्र बनर्जी, सुनील चंद्राकर, हार्दिक सोना, मेहुल सूचक, गोपी तारक, डॉ एजाज नकवी, मोती साहू, तबरेज खान, कमल प्रजापति, दीपक चन्द्राकर, राजेश नेताम, इमरान कुरैशी, नुकेश महंत, लोकेश मांझी, बिट्टू साहू, सुरेंद्र ठाकुर, बसंत चंद्राकर, कमल प्रजापति, विनोद रंगारी, तुलसी देवदास आदि उपस्थित थे।