महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर कल अपने प्रभार जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल प्रांगण में पार्टी का झंडा फहराया गया तथा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का आरंभ किया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को जगाकर, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। यह प्रशिक्षण संगठन को मजबूत बनाने, राष्ट्रवादी विचारधारा को फैलाने और युवाओं में सेवा भाव व नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आज हम यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए, ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ के तहत एकत्रित हुए हैं। दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण था। उनका मूल मंत्र था- ‘अंत्योदय’ अर्थात समाज के सबसे गरीब और अंतिम व्यक्ति का उत्थान। जब तक विकास की किरण उस अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती, तब तक हमारा उद्देश्य अधूरा है।
इस दौरान महासमुन्द वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टांकसाले,महासमुन्द युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, द्वारका प्रसाद साहू जिला महामंत्री,,रामनारायण देवांगन जिला मंत्री,युवराज शरण सिंह, जिला सभापति,टीकाराम जायसवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक,संतोष कुमार साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक,संजू साहू, जिला महामंत्री युवा मोर्चा,प्रहलाद डडसेना, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,हेतराम साहू, महामंत्री मंडल बिलाईगढ़,उमाशंकर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गोविंदवन,राधा राकेश, मंडल अध्यक्ष बिलाईगढ़,अनूप बाई जयसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ व स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।