महासमुन्द

विधायक सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
01-Apr-2026 4:14 PM
विधायक सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

महासमुंद, 1 अप्रैल। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रभार क्षेत्र बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

रविवार को उन्होंने क्षेत्र की भाजपा मंडल अध्यक्ष कंचन घोष के घर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कंचन घोष, डॉ. उज्जल मजूमदार, दीपक घोष, बिनॉय मंडल, राजेंद्र कुमार, अनिर्बान रॉय, सुकांता हाजरा उपस्थित थें।


अन्य पोस्ट