महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अप्रैल। पतेरापाली मुर्गी फार्म से 35 मुर्गियां चुराने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च को प्रार्थी बसंत चन्द्राकर महासमुन्द ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पतेरापाली नहर डायर्सन के पास स्थित प्रार्थी के मुर्गी फार्म में लगे सीसीटीवी फुटेज से देखने पर आनंद राय नामक व्यक्ति 35 मुर्गी किमती करीबन 3500 रू. को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरेापी की पतासाजी में लिया गया था। पतासाजी के दौरान आरोपी आनंद राय को घर में दबिश देकर आरोपी आनंद राय को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ करने पर साथी नोहर सिंह राजपूत के साथ चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 16 मुर्गी किमती 1600 रू. एवं घटना में प्रयुक्त दो पुरानी हीरो सायकल को जब्त कर आरोपियों को 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्रवाई थाना महासमुन्द पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद राय गाड़ा व नोहर सिंह राजपूत दोनों निवासी महासमुंद शामिल हैं।
महासमुंद पुलिस की आम जनता से पुलिस की अपील है कि अपने घरों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। जो आपकी व आपकी संपत्ति की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीसीटीवी कैमरा न केवल अपराधियों में डर पैदा करता है बल्कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों तक पहुँचने में ठोस सबूत भी प्रदान करता है।