महासमुन्द

कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए नपाध्यक्ष
01-Apr-2026 3:44 PM
कर्मा जयंती समारोह में  शामिल हुए नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 अप्रैल। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपोराडीह, सिंघनपुर व सिंघी में आयोजित कर्मा जयंती समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

माता कर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि माता ने साहू समाज ही नहीं अपितु समस्त मानव जाति को सदमार्ग दिखाया है। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए हमें सदैव समाज सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक ऐसा समाज है, जो सबको साथ लेकर चलने की भावना रखता है और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साहू समाज आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने समाज में बच्चों के शिक्षा व संस्कार पर विशेष जोर देते हुए सभी को संगठित रहने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाजजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट