महासमुन्द

नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के 12 अभ्यर्थियों का चयन
01-Apr-2026 3:29 PM
नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के 12 अभ्यर्थियों का चयन

 महासमुंद, 1 अप्रैल। जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित हुए हैं।  नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय के 12 अभ्यर्थियों का चयन सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा हेतु हुआ है- प्रमिला माण्डले, ओजस्वी कुमार, पीताम्बर डड़सेना, सूरज प्रताप सिंह, भुनेश्वरी झारे, ब्रिजेश बारिक, शेष नारायण शुक्ला, दीपक कुमार यादव, कोमल राठी, पोखेन्द्र दीवान, पूजा महानंद,  युगल ध्रुव, का चयन हुआ है।  इस उपलब्धि के लिए विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद व अध्यक्ष नवकिरण अकादमी प्रबंधन व संचालन समिति हेमंत रमेश नंदनवार सीईओ जिला पंचायत महासमुंद व उपाध्यक्ष नवकिरण अकादमी प्रबंधन व संचालन समिति, रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी नवकिरण अकादमी, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद व सदस्य सचिव नवकिरण अकादमी, प्रमोद कुमार कन्नौजे सहायक जिला परियोजना अधिकारी महासमुंद, डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय, मनोज पुरी गोस्वामी, नवकिरण अकादमी के विषय विशेषज्ञ - चंद्रशेखर साहू, हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल - यश चक्रधारी, भागवत प्रसाद पटेल, विवेक चंद्राकर, परस कमार, रीतेश नायक, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू सहित अध्यनरत समस्त अभ्यर्थियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ईा।                                    

   साथ ही साथ नवकिरण अकादमी में फाउंडेशन कोर्स की नई बैच की क्लासेस 11 मार्च 2026 से प्रात:कालीन सुबह 7 से 10 बजे तक क्लास संचालित हो रही है। कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट