महासमुन्द

बनसिवनी में दबिश, अवैध शराब बनाने वाले 3 गिरफ्तार
27-Mar-2026 3:51 PM
बनसिवनी में दबिश, अवैध शराब बनाने वाले 3 गिरफ्तार

महासमुंद, 27 मार्च। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम ने बनसिवनी गांव में दबिश देकर अवैध शराब बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनसिवनी के कई ठिकानों पर एक साथ घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री जब्त की और लगभग 140 किलो महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से ऐसे तीन आरोपियों को पकड़ा है, जो अपने घरों की बाड़ी और झोपडिय़ों में शराब का अवैध जखीरा छिपा रखे थे। कार्रवाई में आरोपी भूषण ध्रुव (46) के पास से 4 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। पंचराम उर्फ पंचू ध्रुव (45) की बाड़ी से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। समीयर बंजारे (23) के कब्जे से सबसे ज्यादा 30 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में कुल 54 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,800 रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट