महासमुन्द

गांजा तस्करी: 2 आरोपियों को 15 साल कैद
26-Mar-2026 3:31 PM
गांजा तस्करी: 2 आरोपियों को 15 साल कैद

महासमुंद, 26 मार्च। मोटरसायकल में गांजा की तस्करी करने के जुलाई 2023 के एक मामले में कल विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस वंदना दीपक देवागंन ने दो गांजा तस्करों को 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

मिली जानकारी अनुसार घटना 27 जुलाई 2023 को ग्राम बैतारी के मुख्य चौक पर पुलिस द्वारा मोटर सायकल से आ रहे दो व्यक्तियों अभय पटेल एवं कमल कुमार शुक्ला दोनों निवासी थाना मनगांव जिला रीवा मप्र के संयुक्त कब्जे से 31 किलो गांजा बरामद किया गया था। थाना सरायपाली द्वारा दोनों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजकर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान स्वतंत्र साक्षी मनोज यादव, केशव चौहान एवं संतोष अग्रवाल द्वारा अभियोजन का समर्थन नहीं किया, वे पक्ष द्रोही हो गए। परन्तु पुलिस स्टॉफ  गांजा तस्करी के आरोपिया को 15 वर्ष का कारावास में सफल रहा।

दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश श्रीमती देवांगन के द्वारा आरोपियों को उपरोक्त दंड से दण्डित किया गया है। शासन की ओर से मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजन देवेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट