महासमुन्द

शहीदी दिवस पर याद किए गए सुखदेव-भगतसिंह-राजगुरु
26-Mar-2026 3:03 PM
शहीदी दिवस पर याद किए गए सुखदेव-भगतसिंह-राजगुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,26मार्च। आस्था साहित्य समिति महासमुंद ने 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर अमर शहीद सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु को स्मरण करते हुए याद करो कुर्बानी के रुप में काव्यांजलि समर्पित की। अध्यक्षता करते हुए आनंद तिवारी पौराणिक ने श्रीमती एस चंद्रसेन के निवास स्थान जीवन सदन त्रिमूर्त कालोनी महासमुंद में कहा-अर्पण श्रद्घा सुमन तुम्हें..देशभक्त स्वाभिमानी, सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु, अमर क्रांतिवीर बलिदानी।

               काव्य गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए सरिता तिवारी ने कहा कि फूल आज उदास है ..बात कुछ खास है, जब तक उपयोगी है तब तक खास है। एस.चंद्रसेन ने देश के खातिर बलिदान हुए,कहें सुने उनकी कहानी... आज पावन पुण्य तिथि पर चलो याद करेंंंंंंं कुर्बानी।

               कार्यक्रम का अपने अंदाज में संचालन करते हुये टेकराम सेन चमक ने कहा कि तेरे आंगन को किलकारियों से फिर महकाऊंगा... तू घबरा मत मां,मैं फिर आऊंगा। अपने सुमधुर आवाज में काव्य पाठ करते हुए सुरेन्द्र अग्निहोत्री आगी ने कहा कि मोर भारत के दुलरवा बेटा फ ांसी चढग़े, नए भारत के आजादी खातिर फांसी चढग़ेे न। वरिष्ठ साहित्यकार डा. साधना कसार ने कहा-बिन शहादत कहां मयस्सर आजादी..बिन जोश कहां फहरता तिरंगा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के आसंदी से शिक्षाविद् व साहित्यप्रेमी के आर चंद्राकर ने कहा कि अमर शहीद हमारे आजादी के सूत्रधार है। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार टेकराम सेन व आभार प्रदर्शन श्रीमती एस चंद्रसेन ने किया। उक्त जानकारी सरिता तिवारी ने दी है।


अन्य पोस्ट