महासमुन्द
लाखागढ़ पंचायत में हाई मास्ट लाइट खर्च पर सवाल, जांच की मांग
25-Mar-2026 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 मार्च। क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखागढ़ में हाई मास्ट लाइट स्थापना पर हुए खर्च को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय युवा समिति ने इस मामले सहित पंचायत के अन्य कार्यों की जांच की मांग की है।
समिति के अनुसार, सत्र 2024-25 में पंचायत द्वारा लगभग 8.10 लाख रुपये हाई मास्ट लाइट के लिए खर्च किए गए, जबकि गांव में केवल चार स्थानों—पीपल चौक, आम चौक, अंबेडकर वार्ड और वासुदेव पारा में ही लाइट लगाए गए हैं। अन्य प्रमुख स्थानों पर अभी तक यह सुविधा नहीं है।
वहीं जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी के अनुसार, उक्त कार्य की अनुमानित लागत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
युवा समिति ने पंचायत में पिछले वर्षों में हुए कार्यों की जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे