महासमुन्द

रंगमंच निर्माण का पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
24-Mar-2026 7:19 PM
रंगमंच निर्माण का पालिका अध्यक्ष ने किया  भूमिपूजन

महासमुंद, 24 मार्च। नयापारा वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 के मध्य स्थित चौक पर संतोषी मंदिर के समीप अब सुसज्जित रंगमंच का निर्माण किया जाएगा।  नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने दोनों वार्ड के पार्षदों व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

वार्डवासियों की मांग पर उक्त रंगमंच के लिए पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने अध्यक्ष निधि से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। भूमिपूजन पश्चात नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड में रंगमंच की सौगात मिलने से कार्यक्रम आयोजन कराने में सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास शहर वासियों को मूलभूत तथा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा ने निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान वार्ड 07 के पार्षद मुस्ताक खान, 08 के पार्षद जरीना हाफिज कुरैशी ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट