महासमुन्द
संगठन की मजबूती में हमारा विशेष योगदान हो- टेकराम सेन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई एवं वि.खं. इकाईयों की बैठक उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन की अध्यक्षता में बी.आर.सी. भवन पिथौरा में संपन्न हुई । इस अवसर पर विशेष रुप से नई कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा करते हुये अप्रैल की तीसरे सप्ताह में सरायपाली वि.खं. में भव्य संभागीय सम्मेलन, शिक्षक सम्मान एवं महिला सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ किए जाने पर सहमति बनी।
बैठक को संबोधित करते हुए उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने कहा कि छ.ग. शिक्षक संघ का राष्ट्र निर्माण में स्वर्णिम इतिहास रहा है । हमें संगठन की मजबूती पर विशेष योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि जिला में इस संगठन की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के रुप में अनिल पटेल को जिला अध्यक्ष के रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी ने दी है । इसका बखूबी निर्वहन करते हुये शिक्षाहित में योगदान दें।बैठक में प्रमुख संगठन मंत्री भागवत जगत भूमिल, चन्द्रहास पात्र, यू.के. दास, राजेश शर्मा, रामकुमार साहू, प्रमोद कन्नौजे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि छ.ग. शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में अपने नवाचारी गतिविधियों एवं शिक्षार्थी हित में अनेक उल्लेखनीय कार्य किया है। इसी नवीनता के साथ अपने उर्जा को बच्चों के हितों में लगाये।
उन्होंने कहा कि संगठन एक नई विचारधारा के साथ सरकार के साथ कंधों से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे शिक्षकों के साथ कोई अन्याय हो । अनिल पटेल ने कहा कि शपथ ग्रहण भव्य एवं ऐतिहासिक होगा एवं मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, सांसद एवं हमारे सभी विधायकों के साथ साथ हमारे प्रांतीय पदाधिकारियों को आमंत्रित कर एक नया अध्याय बनायेंगे । इस अवसर पर किशोर कुमार रथ, टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल, रोहिणी देवांगन, सरिता दानी, मनोज राणा, अभिमन्यु गायकवाड़, लता वैष्णव, शैलेन्द्र नायक, जयराम पटेल (जिला सचिव),डी. बसंत साव, टोहन देवांगन, नारायण प्रसाद नायक, गीता गोहिया, चेतन दीवान, दाऊ सिंह दीवान, ऐतराम साहू, लक्ष्मीकांतसिन्हा, कुबेर साहू, नंद कुमारसाहू, बसंत साहू, रघुनाथ चौधरी, कोमल साहू, अंर्तयामी प्रधान, ठाकुर सिंह ध्रुव, हीराराम नेताम, असीम पाईक, जानक जीवन प्रधान, मणीराम यादव, गैंदलाल साहू उपस्थित रहें।
बैठक का संचालन जिला सचिव जयराम पटेल एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रोहिणी देवांगन ने किया ।
उक्त जानकारी दिनेश डड़सेना वि.खं. बसना ने दी है ।