महासमुन्द

रेडियो प्रसारण सोमवार को
22-Mar-2026 8:25 PM
रेडियो प्रसारण सोमवार को

महासमुंद, 22 मार्च। आकाशवाणी रायपुर से बन्धु राजेश्वर खरे की रेडियो वार्ता का प्रसारण कल 23 मार्च सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे से होगा। आकाशवाणी की साहित्यिक पत्रिका पल्लवी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हिन्दी साहित्य की पृष्ठभूमि विषय पर श्री खरे अपने लेख का पठन करेंगे। साथ ही सुरेश यादव कवितापाठ व उर्मिला शुक्ल कहानी पठन करेंगी। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित समस्त केन्द्रों से एक साथ होगा। संपादक वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय होंगे।


अन्य पोस्ट