महासमुन्द

हर्षोल्लास से मनी ईद, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी दुआ
22-Mar-2026 8:20 PM
हर्षोल्लास से मनी ईद, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी दुआ

महासमुंद, 22 मार्च। शनिवार को महासमुंद में हर्षोल्लास से ईद का पर्व मनाया गया। महासमुंद व सरायपाली समेत अन्य स्थानों पर सुबह 9 बजे मुख्य ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज पढ़ी, सजदा किया और मुल्क में अमन, शांति व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। कब्रिस्तान पहुंच पूर्वजों को याद कर दुआ मांगी।  नमाज और मुबारकबाद के सिलसिले के बाद लोग बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचे। वहां अपने पूर्वजों और मरहूमों की कब्रों पर फातिहा पढक़र उनकी मगफिरत के लिए विशेष दुआएं की गईं।

 दिन भर घरों में मेल-मुलाकात और लजीज पकवानों व सेंवइयों का दौर चलता रहा।


अन्य पोस्ट