महासमुन्द
बाजार में रसीले तरबूजों की बहार
21-Mar-2026 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 मार्च। गर्मी के मौसम की आहट होते ही शहर में एक बार फिर से रसीले तरबूजों की बहार आ गई है। शहर के मार्गों के अलावा स्थायी फल दुकानों में भी अब तरबूज बिकने लगी हैं। अभी तरबूज की ज्यादातर आवक आसपास क्षेत्र शिवरीनारायण, कसडोल आदि से हो रही है। महानदी के तट पर भी बड़ी संख्या में इसकी खेती हो रही है। अब तरबूज की कीमतें किलो के हिसाब से तय की जाती है और मौसम के अनुसार इनमें उतार-चढ़ाव भी होता रहता है। यहां 2 किलो से लेकर 12 किलो तक के विभिन्न साइज के तरबूज उपलब्ध हैं। तरबूज के भी दो वैरायटी हैं एक देसी है जिसका रंग हरा है और दूसरा धारीदार भूरा हरा है। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि मौसम में नमी के कारण इसकी बिक्री भी प्रभावित हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे