महासमुन्द

गांजा तस्करी, नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार
19-Mar-2026 3:39 PM
गांजा तस्करी, नाबालिग   समेत 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 मार्च। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम रेहटीखोल के पास से 7 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है।

 पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसे लेकर जिले में पुलिस लगातार चेंकिंग कर रही थी। इसी दरमियान पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर की केटीएम मोटरसायकल में ओडिशा की ओर से गांजा लेकर दो व्यक्ति महासमुंद की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी की।  कुछ समय बाद यहां एक बिना नंबर की केटीएम मोटरसायकल पहुंची। उसमें बैठे चालक ने पूछताछ में अपना नाम पारस लोधी जबलपुर तथा वाहन में बैठे एक ने विधि से संघर्षरत बालक होना बताया। थाने में आरोपियों से 7 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 3लाख,50 हजार रुपए, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमत 75 हजार, एक नग मोबाइल कीमत 5 हजार रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट