महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मार्च। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा प्रांतीय आव्हान पर अपनी लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर मनोज खाण्डे ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक टेकराम सेन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कर्मचारी अधिकारी पिछले जुलाई 2025 से चार चरणों में ज्ञापन धरना प्रदर्शन कर चुका है। लेकिन सरकार को इसका असर नहीं हुआ है। जिससे प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों में आक्रोश है। इस बार भी सरकार से मांग की गई है कि जुलाई 2016 से लंबित डी ए एरियर्स जीपीएफ खाते में अविलंब समायोजित की जावे।
इनमें चार स्तरीय पदोन्नति, म.प्र. की तरह 300 दिन अवकाश नगदीकरण, पिंगुआ कमेटी का सार्वजनिकीकरण, प्रदेश के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, सहायक शिक्षकों एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतन सहित अन्य मांग शामिल हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से टेकराम सेन, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ. रामकुमार चंद्राकर, एसपी ध्रुव, अरुण कुमार प्रधान, दिलीप तिवारी, राकेश थवाईत, राजेश चंद्राकर, दीपक तिवारी, ईश्वर चंद्राकर, एमएल ध्रुव, भागवत जगत, भगोलीराम साहू, डी.बसंत साव, उमेश साहू, मुकेश साहू, सुनील साहू, एमडी वर्मा सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।