महासमुन्द

बारनवापारा क्षेत्र में सागौन की लकड़ी में आग लगी आग, जांच की मांग
16-Mar-2026 7:16 PM
बारनवापारा क्षेत्र में सागौन की लकड़ी में आग लगी आग, जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 16 मार्च। वन विकास निगम के बारनवापारा क्षेत्र के रवाना परिक्षेत्र में कक्ष क्रमांक 89 और 116 में रखी सागौन की लकडिय़ों में आग लग गई।

बताया गया है कि यहां कूप कटाई के बाद सागौन के ल_े और अन्य लकडिय़ां रखी गई थीं, जिनमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद क्षेत्र में जंगल के एक हिस्से में लकडिय़ां जलती हुई दिखाई दीं। घटना में सागौन के ल_ों के साथ अन्य मिश्रित प्रजातियों की लकडिय़ां भी जलने की बात कही जा रही है।

कुछ स्थानीय लोगों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में सूखे पत्तों में आग लगने के बाद आग फैलकर लकड़ी के ढेर तक पहुंच गई। उनके अनुसार घटना रवाना परिक्षेत्र कार्यालय के पास हुई।

कूप कटाई में लगे कुछ मजदूरों ने भी नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि सामान्य तौर पर कटाई के बाद लकडिय़ों को सुरक्षित रखने के लिए आसपास के सूखे पत्तों की सफाई की जाती है। उनका कहना है कि इस बार स्थल की सफाई नहीं होने से आग फैलने की आशंका बनी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर क्षेत्र में पूर्व में हुई वन कटाई और वन्यजीवों से जुड़े मामलों को लेकर भी कुछ लोगों ने विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बताई है।


अन्य पोस्ट