महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मार्च। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय महासमुंद में आगामी मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को होनी है, के लिए 4 मेगा टेस्ट सीरीज लिया जाएगा।
विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया है कि मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखते हुए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मंडी उपनिरीक्षक भर्ती के 04 टेस्ट सीरीज क्रमश: 22 मार्च रविवार को पेपर 1 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 01, 29मार्च रविवार को पेपर .2 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .02, 05 अप्रैल रविवार को पेपर .3 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 03, 12अप्रैल रविवार को पेपर .4 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .04 का आयोजन किया जाएगा। टेस्ट सीरीज दिलाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है, मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थियों द्वारा जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडियम परिसर में आकर संपर्क कर सकते हंै।