महासमुन्द

विधानसभा घेराव को लेकर बनी रणनीति
16-Mar-2026 4:03 PM
 विधानसभा घेराव को लेकर बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 मार्च को रायपुर में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे लेकर कल महासमुंद में विधानसभा घेराव को लेकर रणनीति बनी है। खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष जिला बलौदाबाजार की उपस्थिति में जिलास्तरीय बैठक हुई है। जिसमें इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।  जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का यह विधानसभा घेराव धान खरीदी में कथित अनियमितताओं, रसोई गैस की किल्लत, कानून व्यवस्था और स्थानीय निकाय के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। बैठक में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को राजधानी लाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला कार्यकारिणी की बैठकों में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

               जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। सभी स्थानीय इकाइयों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा.निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है ताकि चुनावी तैयारियों और संगठन के विस्तार में तेजी लाई जा सके। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर,पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित ध्रुव, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू,अन्नू चंद्राकर, लखबीर सिंह छाबड़ा, देवनाथ साहू, कमल किशोर अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट