महासमुन्द
15 हजार से अधिक स्कूली बच्चों का आधार अपडेट
14-Mar-2026 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 मार्च। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आधार कार्ड डाटा अपडेशन के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट एमबीयू अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में शिविर आयोजित कर स्कूली बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।
जिले में अब तक आधार ऑपरेटर के द्वारा 943 शिविर के माध्यम के कुल 15762 बच्चों का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है। साथ ही स्कूलों में आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य शिविर लगाकर किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे