महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानिक साहू द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों पर संगठन को सक्रिय रूप से काम करने कहा। बताया है कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने की बात कही। इस दौरान संभाग प्रभारी दीपक पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जागेंद्र पांडेय, फ नीश दुबे, केशव साव बसना, वीरेंद्र प्रधान सांकरा,फ ारम पटेल भंवरपुर, भगत पटेल छुहिपाली, शंकर पटेल पटेवा, दिलीप साहू सरायपाली, डिगेश्वर, सत्यम, नवदीप चंद्राकर आदि उपस्थित थे।