महासमुन्द

अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान ने फिर पकड़ी रफ्तार
14-Mar-2026 4:30 PM
अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान ने फिर पकड़ी रफ्तार

श्मशान घाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण पुन: प्रारंभ

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14मार्च। स्वाध्याय केन्द्र समिति महासमुंद द्वारा सितली नाला के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए संचालित अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान एक बार फिर पूरी गति के साथ प्रारंभ हो गया है। जलभराव और होली त्यौहार के कारण आए अस्थायी ठहराव के बाद कल 12 मार्च से श्मशान घाट क्षेत्र में चल रहे कार्यों को दोबारा गति दी गई है। विगत कुछ समय से कार्य क्षेत्र में जलभराव और त्योहारों की व्यस्तता के चलते चैन माउंटेन मशीन के संचालन में कठिनाई आ रही थी। जिसके कारण कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी। समिति ने निर्णय लिया था कि पानी सूखने और त्योहार संपन्न होने के तुरंत बाद कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।


अन्य पोस्ट