महासमुन्द
कप सिरप समेत आरोपी गिरफ्तार
14-Mar-2026 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 मार्च। अवैध रूप से कप सिरप परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी की और उक्त वाहन को रोका। नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम मोहम्मद रियाज मोतीझरन सम्बलपुर हाल मुकाम बसना बताया। आरोपी के कब्जे से छींटदार थैले के अंदर 27 कफ सिरप बरामद किया। बरामद सिरप की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे