महासमुन्द
विज्ञान प्रयोगशालाओं व पुस्तकालय का दौरा
14-Mar-2026 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 मार्च। पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस तुमगांव के भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय के विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यालय के आधुनिक सुविधाओं से युक्त विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का दौरा किया।
इस दौरे में पीएमश्री सेजेस तुमगांव की शिक्षिका ज्योति सिंह, अंकिता ठाकरे, सविता ध्रुव, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा तथा शिक्षक सुरेश यादव, देवेश कुमार और सजल चंद्राकर ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यालय की उन्नत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय के समृद्ध पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे