महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मार्च। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत दो लाख रुपए है।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर यहां लगातार कार्रवाई जारी है। इस बार चार गांजा तस्कर दुर्ग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमत 3 लाख रुपए, 3 मोबाइल कीमत 26 हजार रुपए को भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सुजुकी डिजायर कार में ओडि़शा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रही है। सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी की गई। इसी दरमियान सुजुकी डिजायर कार आई, जिसे पुलिस ने रोका और पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम सोनू सिंह, राजेश तगड़े, विक्रम सिंह, कन्हैया साहू सभी निवासी दुर्ग बताया।
वाहन की जांच पड़ताल करने पर सुजुकी डिजायर कार के पीछे सीट में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना और सोहेला के आगे ओडिशा से लाना भिलाई ले जाना बताया। जिस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते 4 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख रुपए, परिवहन में प्रयुक्त वाहन सुजुकी डिजायर कार, 3 मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।