महासमुन्द
महासमुंद,12मार्च। आचार्य भगवंत परम पूज्य जिन मनोज्ञ सागर महाराज साहब के स्वप्न को यथार्थ में बदलने चादर महोत्सव का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में परम पूज्य गुरु भगवंत युग दिवाकर, राष्ट्र रत्न संत खरतरगच्छाचार्य जिनमणिप्रभ सागर महाराज साहब की निश्रा में 6, 7, व 8 मार्च को मनाया गया और उन्हीं के आदेशों का पालन करते हुए पूरे विश्व में 7 मार्च को एक करोड़ लाख गुरु इकतीसा का जाप एक ही दिन हुआ। उक्त कार्यक्रम के तहत स्थानीय गांधी चौक शांतिनाथ भवन में जैन श्री संघ के तत्वावधान में खरतरगच्छ महिला परिषद द्वारा संकट मोचन दादा गुरुदेव इकतीसा पाठ का आयोजन किया गया। निश्चित समय में लगभग 500 लोगों ने एक साथ गुरु इकतीसा का जाप प्रारंभ किया।
गुरु इकतीसा जाप उपरांत खरतरगचछ महिला परिषद द्वारा महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू,भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष ऐतराम साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी डा. रश्मि चंद्राकर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रलय थिटे आस्था वूमेन से तारिणी चंद्राकर,हुकुमचंद शर्मा,अवतार सिंह मल्होत्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का तिलक दुपट्टा एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।