महासमुन्द

किसान के बेटे संजय का यूपीएससी में 946वीं रैंक
12-Mar-2026 4:37 PM
किसान के बेटे संजय का  यूपीएससी में 946वीं रैंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 946वीं रैंक हासिल कर बेलटुकरी तुमगांव निवासी किसान पुत्र संजय डहरिया ने जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महासमुंद जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानिक साहू ने उनसे भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मानिक साहू ने कहा कि संजय डहरिया एक किसान परिवार से आते हैं और बेलटुकरी जैसे छोटे गांव से निकलकर यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 946वीं रैंक हासिल करना यह साबित करता है कि गांव छोटा हो या बड़ा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हौसलों में उड़ान और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संजय की सफलता पूरे महासमुंद जिले, सतनामी समाज और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संजय डहरिया की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।


अन्य पोस्ट