महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पाली में 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी,उनके अधिकारों तथा समाज के विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, जनपद सदस्य अश्विनी दीवान, झारा पंचायत की सरपंच चंद्रकला जांगड़े तथा ग्राम पाली के सरपंच भुवनेश्वर लोधी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह महिला समिति ग्राम पाली तथा एफटीके के जल वाहिनी समूह ग्राम पाली की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता आलोक शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश त्रिवेदी,नीलेश देवांगन, हितेश प्रधान तथा शुभांगी बघेल उपस्थित रहे।