महासमुन्द
चाकू लहराकर डराने वाले 2 युवक गिरफ्तार
08-Mar-2026 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 मार्च। शहर के नयापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पहली घटना 6 मार्च की है, नयापारा स्थित तारिणी मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मो. इलियास खान (31 वर्ष), निवासी संजय नगर नयापारा को धर दबोचा। थाना महासमुंद में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 7 मार्च को गौसिया मस्जिद नयापारा के पास एक युवक धारदार हथियार के साथ राहगीरों को धमका रहा था। कोतवाली स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दीपक देवांगन (30), निवासी वार्ड-6 नयापारा को गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


