महासमुन्द
पेंशनधारी कल्याण संघ का होली मिलन
07-Mar-2026 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा पेंशनर भवन में 5 मार्च को मासिक बैठक के आयोजन के साथ होलिकोतव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर साथी शामिल हुए। होलिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद महासमुंद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयूष साहू पार्षद वार्ड नंबर 26 उपस्थित थे।
इस अवसर पर एस बी आई लाइफ के अभिषेक सिन्हा एवं चेतन चंद्राकर भी उपस्थित रहे, सर्वप्रथम नये शामिल हुए पेंशनर साथियों का अंग वस्त्र,श्रीफल प्रमाण पत्र के साथ गुलाल लगाकर सम्मान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे