महासमुन्द

पुलिस जवानों के पहरे में मनी होली: शांति व्यवस्था बनाए रखने सडक़ पर पैदल मार्च करते एसपी
06-Mar-2026 4:54 PM
पुलिस जवानों के पहरे में मनी होली: शांति व्यवस्था बनाए रखने सडक़ पर पैदल मार्च करते एसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 मार्च। रंगों और खुशियों का महापर्व होली महासमुंद जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। दो मार्च को होलिका दहन के बाद बरोंडा चौक में दुर्गा मंदिर के पास लेगों ने जमकर होली खेली।

तीन मार्च को पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में 17 टीम बनाकर पेट्रोलिंग की ताकि हर एक्टिविटी पर नजर रखा जा सके। सभी थाना क्षेत्रों में 2-2 पेट्रोलिंग की टीम गश्त में रही। जिला मुख्यालय महासमुंद के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, देवार मोहल्ला, बरोंडा चौक, बागबाहरा रोड, नेहरु चौक, लोहिया चौक, रायपुर रोड, अंबेडकर चौक, तुमगांव चौक, गांधी चौक सहित अन्य जगहों में नजर रखा। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रभात कुमार खुद ने सडक़ों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून व्यवस्था का पालन करें।

रंग गुलाल खेलने के दौरान 4 मार्च को पुलिस पेट्रोलिंग टीम दिन भर घूमती रही, संदिग्धों को पकडऩे का काम जारी रहा। वहीं मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं 24 घंटे चालू रहीं। जिले के सीएचसी, पीएचसी में भी चौबीस घंटे कर्मचारी तैनात रहे। जिले के 7 राजपत्रित अधिकारी भी ड्यूटी पर तैनात रहे। तीन सवारी,मुखौटा, हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी हुई।

      महासमुंद नगर के बरोंडा चौक, नयापारा, बुगलु चौक, इमलीभांठा, दलदलीरोड, बस स्टैंड, महामाया मंदिर,सतबहनिया चौक, मौहारीभांठा, रेलवे स्टेशन, सुभाष नगर में पुलिस की फ ोकस ज्यादा रही। ये इलाके न केवल रिहायशी हैं बल्कि सेंसेटिव जोन में भी आते हंै। इन इलाकों में पूर्व में भी होली में विवाद के बाद मारपीट की घटनाएं होती रही हैं। 

नगर के आत्मानंद, आशीबाई गोलछा स्कूल, वेडनर, देवसंस्कृति में ब्लॉक के अंतिम शासकीय शाला रावणभाठा में शिक्षक व बच्चों ने मिलकर होली मनाई। महासमुंद नगरपालिका के सीएमओ अशोक सलामे के निर्देश पर शहर में दिन में तीन टाइम पानी सप्लाई भी किया गया।


अन्य पोस्ट