महासमुन्द
महासमुंद, 6 मार्च। आज 6 मार्च से आगामी 11 मार्च तक शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में पांच दिवसीय विद्यार्थी शोधशाला का आयोजन एस्पेक्ट्स ऑफ रिसर्च मेथोडोलॉजी रूटूल्स,ट्रेंड्स एंड टेक्नीक्स विषय में किया जा रहा है। यह आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के मार्गदर्शन में हो रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास, सहायक समन्वयक डॉ. ई पी चेलक विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, आयोजक सचीव डॉ मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र, रूसा प्रभारी प्रियंका सोनवानी, विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि जागृत करना है। डॉ. रश्मि मिंज, प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, एसपी प्रभात कुमार सिंह, डॉ. शम्पा चौबे, डॉ. नंदकुमार चक्रधारी, डॉ. एस बी कुमार, डॉ. ए करीम, डॉ. इंद्रपाल करभाल, डॉ. देवेंद्र चाफेकर, डॉ. ई पी चेलक,डॉ मालती तिवारी, डॉ. दुर्गावती भारतीय, डॉ. अजय कुमार देवांगन, आशुतोष पुरी गोस्वामी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहेंगे।


