महासमुन्द
चांदी के सिक्के और मोटरसाइकल सहित अन्य समान पार
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
पिथौरा, 5 मार्च । शहर से लगे ग्राम लाखागढ के प्रधान निवास मे सोमवार की रात हेमलाल प्रधान के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए कोई 2 लाख रुपये मूल्य के चाँदी के सिक्के मोटरसाइकल एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी बुधवार शाम तब मिली ज़ब परिवार जन अपने गृह ग्राम से वापस लाखागढ़ स्थित अपने निवास पहुंचे. तब उन्हें अपने मुख्य द्वार का ताला टुटा मिला था,
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाखागढ निवासी हेमलाल प्रधान अपनें परिवार के साथ अपने ग्रृह ग्राम बारनायपारा गए हुए थे।इस बीच सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य गेट पर लगे बड़े ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।घर के भीतर घुसकर आरोपियों ने आलमारी को तोड़ दिया और चांदी के सिक्के तथा1मोटरसाइकल एवं अन्य समान लेकर फरार हो गए। परिजनों का अनुमान है कि कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। घर लौटने पर बिखरा सामान और टूटी आलमारी देख परिवार के होश उड़ गए। लगातार हो रहे चोरियो से क्षेत्रवासियों में दहशत है. ज्ञात हो की विगत पखवाड़े भर पूर्व ही नगर के समीप स्थित कर्मचारी कॉलोनी में लाखो रुपयों की एक बड़ी चोरी हो गयी थी जिसका स्थानीय पुलिस अब तक सुराग भी नहीं लगा पायी, बहरहाल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरीयों एवं चोरो को पकड़ने पुलिस की लचर कार्यशैली से आम लोगो में दहसत का माहौल बनता जा रहा हैं,


