महासमुन्द

आस्था ने मरीजों से की भेंट, फल-जूस वितरित
03-Mar-2026 2:04 PM
आस्था ने मरीजों से की भेंट, फल-जूस वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 मार्च। समाजसेवी संस्था आस्था ने एकता लंगेह के नेतृत्व में सोहम हास्पिटल लभरा महासमुंद में मरीजों से भेंट कर कुशलक्षेम पूछा। मुलाकात के दौरान मरीजों को फल, जूस और बिस्किट वितरण किया।

इस अवसर पर एकता लंगेह ने मरीजों के  स्वस्थ्य लाभ के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन अनुपम है। इस जीवन में निरोग रह पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। कभी न कभी सभी को कोई न कोई शारीरिक परेशानी हो जाती है। लेकिन डॉक्टरों के पास पहुंचकर अपना इलाज करवा ही लेना चाहिए। अच्छा हुआ जो आप सब अपना इलाज करवाने पहुंचे हैं, आप सभी के दीर्घायु होने की कामना है। आगे से अपना ध्यान रखें  और डाक्टरों की हिदायत का पालन करें।

श्रीमती लंगेह के साथ डॉ. युगल और डॉ. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का भ्रमण अवलोकन करते हुए हास्पिटल प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि हास्पिटल में महिलाएंंंंंंंंंंंंंंंंं, बच्चों व सभी वर्गों के स्वास्थ से सम्बधित सभी मरीजों को उनकी सुविधा के मुताबिक दवाईयों की परची बनाकर उपचार किया जाता है।

 इस अवसर पर तारिणी चंद्राकर, समाज सेवी मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चन्द्राकर व सोहम हास्पिटल के समस्त स्टाफ  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट