महासमुन्द
विधायक,निगम अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिलाडिय़ों को किया प्रेरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च। जिला हॉकी संघ खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चन्द्रोदय हॉकी कप .2026 का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम में 28 फरवरी को किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विशिष्ठ अतिथि भाजप जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राहुल चंद्राकर थे। प्रथम दिन 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे से महासमुंद और बलौदाबाजार टीम के बीच स्पर्धा शुरू हुई।
हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने कहा कि इस आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्राप्त होगा। खेलों में अनुशासन और टीम भावना हमें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री थानसिंग दीवान, रवि फरौदिया, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।